हमारे बारे में
✦ सूर्यवंशी ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र फाउंडेशन एक समर्पित सामाजिक संस्था है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत ही कम खर्चे में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।
✦ संस्था का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यवंशी ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कर लोगों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है।
✦ हम प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परामर्श, जन-जागरूकता, एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को ग्रामीण जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
✦ इसके साथ ही फाउंडेशन का उद्देश्य हर युवा को शिक्षित करना एवं उन्हें स्वास्थ्य, सेवा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक बनाना है।
✦ हम स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।
✦ आप सभी से निवेदन है कि इस जन-सेवा अभियान में सहभागी बनकर ग्रामीण समाज के सशक्तिकरण में अपना योगदान दें।